चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना जिले में लगाएगी एक हजार पौधे
मैनपुरी, अगस्त 1 -- पर्यावरण संरक्षण के लिए चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना भारत पौधरोपण करेगी। सार्वजनिक स्थानों पर एक हजार से अधिक छायादार, फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शनिवार को वन विभाग द्वारा चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना भारत को एक हजार से अधिक पौधे उपलब्ध कराए। अब ये पौधे रोपित कराए जाएंगे। चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक ने भी वृक्षों और जीव जंतुओं के कल्याण को अपना धर्म माना था। आज जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण की समस्या से बचने के लिए हर व्यक्ति को एक-एक पेड़ लगाना होगा। विभाग की ओर से शनिवार को पौधे उपलब्ध करा दिए। अब ये पौधे स्कूलों, धर्मस्थलों, सार्वजनिक स्थानों पर रोपित किए जाएंगे।राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. मनोज शाक्य, रविंद्र शाक्य, राहुल शाक्य, ऋषी शाक्य, अभिमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.