बेगुसराय, मार्च 26 -- खोदावंदपुर ,निज संवाददाता। चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 2330 वीं जयंती गुरुवार को मनाई गई। सम्राट अशोक की जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुसहरी में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक युगेश्वर महतो ने की जबकि कार्यक्रम का संचालन असीम आनंद ने किया। प्रखंड पंचायत राज अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने अपनी प्रजा की भलाई के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किया। उन्होंने भारत वर्ष की गरिमा बढ़ाई और अपने सीमा का विस्तार किया। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध से अपना सोच बदल लिया और बौद्ध धर्म अपना लिया। कार्यक्रम में राजद नेता ब्रजनंदन यादव, कुमारी सावित्री कुशवाहा, शिक्षक अवनीश कुमार वर्मा, शिक्षिका खुशबू कुमारी, अरुण कुमार, बनवारी पासवान आदि ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.