चक्रवर्ती तूफान ने मचाई तबाही पेड़ व घर गिरे, कई घायल
बस्ती, जून 5 -- बभनान/गौर, हिन्दुस्तान टीम। गौर क्षेत्र में गुरुवार दोपहर आए चक्रवाती तूफान ने करीब तीन से चार किलोमीटर के दायरे में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के बवंडर से दर्जनों पेड़ उखड़ गए, मकानों और फार्म हाउसों के टीनशेड उड़ गए तथा बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तूफान की चपेट में आकर एक किशोर और एक महिला घायल हो गए। अचानक आए इस प्राकृतिक कहर से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। तूफान की चपेट में आकर मुस्लिम पैकोलिया निवासी कांशीराम के 16 वर्षीय पुत्र अमित गुप्ता घायल हो गए। वह खेत में हरा चारा काटने गए थे। वहीं गांव की नीलम विश्वकर्मा पत्नी रजिंदर के घर का टीनशेड गिरने से उसकी चपेट में आ गईं। उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते दो टांके लगाने पड़े। यह भी पढ़ें- मौसम का बदला मिजाज, भीषण गर्मी से राहततूफान का प्रभाव गुरुवार दोपहर बाद विकासखंड ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.