चक्रधरपुर होकर चलेगी संबलपुर आनंदबिहार वन वे सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
चक्रधरपुर, अगस्त 22 -- चक्रधरपुर । नियमित ट्रेनों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन होकर संबलपुर से आनंद बिहार सप्ताहिक वन वे स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 08313 संबलपुर आनंद बिहार टर्मिनल वन वे सप्ताहिक स्पेशल 25 अगस्त को संबलपुर से आनंदबिहार से लिए रवाना होगी। 2 एसएलआरडी, 8 जनरल, जीएससीएन-9 एसीसीएन-1 लीड्ब्ल्युएनएसी-1 मिलाकर कुल 21 कोच युक्त ट्रेन संबलपुर से 25 अगस्त को 16.30 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रेंगाली, झारसुगुड़ा, राउरकेला,चक्रधरपुर, मुरी, बोकारो स्टील सिटी ,चंद्रपुरा, गोमो, कोडरमा, गया, दीनदयाल उपाद्याय, प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल होकर दूसरे दिन आनंदबिहार टर्मिनल 19.35 बजे पहुंचेगी। स्पेशल वन वे ट्रेन से यात्रियों को काफी सहुलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.