चक्रधरपुर से टाटा आने में गीतांजलि एक्सप्रेस हो गई डेढ़ घंटे लेट
जमशेदपुर, जून 30 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर मंडल का आरोप है कि बिलासपुर से ही ट्रेन लेट से आती है। लेकिन मंगलवार को मुंबई हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस मात्र 4 मिनट लेट से चक्रधरपुर मंडल में आई थी, जो टाटानगर पहुंचने में डेढ़ घंटे से ज्यादा लेट हो गई। झारखंड रेल यूजर्स एसोसिएशन के अनुसार, अहमदाबाद हावड़ा एक्सप्रेस भी चक्रधरपुर मंडल में आने के बाद करीब पौने दो घंटे लेट हुई है जबकि कुर्ला शालीमार एक्सप्रेस बिलासपुर से ही लेट चक्रधरपुर मंडल में आई थी। एसोसिएशन ने ट्रेनों की लेटलतीफी को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चक्रधरपुर मंडल की ट्रेन परिचालन सिस्टम पर सवाल उठाया है। यह भी पढ़ें- आठ से ज्यादा ट्रेनें देर से आईं टाटानगर, यात्रियों में आक्रोश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.