चक्रधरपुर, अप्रैल 26 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर पुलिस ने चोरी के ई-रिक्शा बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। आरोपियों में चक्रधरपुर बंग्लाटांड निवासी मो. हैदर तथा मो. फरहान उर्फ बाबु शामिल है। इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की संध्या पौने 5 बजे उन्हें सूचना मिली की चक्रधरपुर भारत भवन के पास दो अज्ञात लड़का चोरी की ई-रिक्शा को बेचने के लिए ग्राहक ढुंढ़ रहे है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना में सनहा दर्ज किया गया। वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए छापामारी दल का गठन किया। जिसमें थाना प्रभारी अवधेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक गुफरान खान, अंजारुल हक, सहायक अवर निरीक्षक भरत भूषण सामड एवं गश्ती दल के सशस्त्र बन के साथ सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए भारत भ...