चक्रधरपुर विस क्षेत्र में 100% डिजिटाइजेशन, राज्य का आंकड़ा 2 करोड़ पार
रांची, जुलाई 22 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के चक्रधरपुर विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में सौ फीसदी डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है। राज्य में डिजिटाइजेशन का आंकड़ा 2.12 करोड़ से पार कर गया है। राज्य के 2.64 करोड़ मतदाताओं में 4.15 लाख मतदाताओं का निधन हो चुका है। वहीं, 1.29 लाख मतदाता अनुपस्थित पाए गये हैं। इसके अलावा 6.09 लाख मतदाता स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं। वहीं, 1.61 लाख मतदाता का नाम दूसरे राज्य की मतदाता सूची में दर्ज है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा है कि वर्तमान में राज्य में 2 करोड़ से अधिक मतदाताओं के इन्यूमरेशन फॉर्म भरकर अपने बीएलओ को जमा कर दिया है। उनके डिजिटाइजेशन का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। इन मतदाताओं का नाम अब सीधे पांच अगस्त को प्रकाशित होने वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.