चक्रधरपुर, अप्रैल 5 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में दो दिन में तीन रेलकर्मी की हार्ट अटैक से मौत हो गई जिससे रेल कर्मियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के गम्हरिया रेलवे स्टेशन पर प्वाइंटमैन दीन बंधु ग्लावा (50) की ड्यूटी के दौरान अचानक खून की उल्टी होने लगी। इसके बाद सहकमियों द्वारा उसे आदित्यपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे पहले शुक्रवार की रात्रि बड़ाजामदा आईओडब्ल्यू स्टॉफ जीतेन कालंदी (45) घर में सोये हुये थे, इसी दौरान दिल का दौड़ा पड़ा और परिजन उन्हें अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक जीतेन कालिंदी कोटगड़ा दानाउली का रहने वाला था। इससे पहले शनिवार को दिन के करीब दस बजे झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन प...