चक्रधरपुर, अप्रैल 16 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में बुधवार को भारत रत्न डॉ. बी आर अंबेडकर की जयंती मनाई गई। 14 अप्रैल को छुट्टी होने के कारण 15 अप्रैल को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंडल प्रबंधक तरुण हुरिया ने भारत रत्न डॉ. अंबेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मौजूद अधिकारियों और रेलकर्मियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। डीआरएम ने समानता, न्याय और बंधुत्व के आदर्शों की शपथ दिलायी। मौके पर एडीआरएम बिनय कुजूर, एडीआरएम अजितेन्द्र त्रिपाठी, डीओएम मनीष पाठक, सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी, सीनियर डीपीओ डॉ. ऋषभ सिन्हा सहित बड़ी संख्या में मंडल कर्मी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर रेल मंडल द्वारा भारत रत्न डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती का आयोजन यह भी पढ़ें- आंबेडक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.