चक्रधरपुर, दिसम्बर 19 -- चक्रधरपुर रेल मंडल में नववर्ष के पूर्व ही रेल यात्रियों को रेल यात्रा में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मंडल के विभिन्न स्टेशनों में एनआई कार्य को लेकर 20 दिसंबर से 2025 से लेकर 21 जनवरी 2026 तक विभिन्न तिथियों में लाईन ब्लॉक लिया जाएगा। जिसके चलते मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द रहेगी वहीं कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट, रीशिड्युल तो कुछ ट्रेनें बदले मार्ग से चलेगी। 20 दिसंबर से 21 जनवरी तक रेल मंडल में यात्रियों के लिए ट्रेन का सफर मुश्किल भरा सफर साबित हो सकता है। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार रद्द रहने वाली ट्रेनें ट्रेन नंबर 18109/18110 टाटा इतवारी टाटा एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 18175/18176 हटिया झारसुगुड़ा हटिया एक्सप्रेस और ट्रेन नंबर 68043/68044 टाटानगर राउरकेला टाटानगर मेमू 20, 23, 27,30 दि...