चक्रधरपुर, जुलाई 16 -- चक्रधरपुर रेल मंडल के आपरेटिंग विभाग के 544 गुड्स ट्रेन मैनेजर लेवल-5 का वरीयता सूची कार्मिक विभाग की ओर से जारी की गई है। मौजूदा समय में ये सभी गुड्स गार्ड के पद पर चक्रधरपुर रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों में कार्यरत हैं। विभाग की ओर से निर्देश जारी किया गया है कि सूची में किसी प्रकार की त्रुटि या शिकायत होने पर वे विभाग में शिकायत दर्ज कर सकते है। बताया जाता है कि सूची के अनुसार इन गुड्स ट्रेन मैनेजरों का सीनियर गुड्स ट्रेन मैनेजर लेबल -6 में प्रमोशन दिया जाएगा। इस सबंध में रेलवे मेंस यूनियन के मंडल संयोजक मनोज कुमार सिंह ने कहा कि मेंस यूनियन के अथक प्रयास से काफी लंबे समय से लंबित ट्रेन मैनेजरों की वरीयता सूची जारी की जा सकी है। जल्द ही विभाग के साथ संपर्क स्थापित कर सभी गुड्स ट्रेन मैनेजरों का सीनियर गुड्स ट्रेन...