चक्रधरपुर, फरवरी 28 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर मंडल रेलवे अस्पताल में इलाज के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। अस्पताल में भर्ती रिटायर्ड रेलकर्मी आरपी गांगुली को बीती रात कथित रूप से गलत दवा दे दी गई । इस बात को लेकर पीड़ित मरीज के परिवार के लोगों की और से सी एम एस के शिकायत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर रिफ्यूजी कॉलोनी निवासी आरपी गांगुली पिछले तीन-चार दिनों से चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में भर्ती हैं। उनका उपचार यूरिन से संबंधित समस्या को लेकर चल रहा है। बताया जा रहा है कि बीती रात ड्यूटी पर तैनात एक नर्स के द्वारा बगल के बेड पर भर्ती डी. मुखी, जो कमर दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं, उनकी दर्द निवारक दवा गलती से आरपी गांगुली को दे दी। मरीज ने दवा लेने से पहले आपत्ति भी जताई थी, लेकिन नर्स ने डॉक्टर द्वारा दवा दिए जाने क...