चक्रधरपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया
चक्रधरपुर, अगस्त 15 -- चक्रधरपुर। सेरसा इकबाल सिंह संधु स्टेडियम में शनिवार को चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। समारोह की शुरुआत वंदे मातरम से हुई। इस दौरान डीआरएम ने रेलकर्मियों एवं उनके परिजनों को संबोधित किया।कार्यक्रम में मंडल सांस्कृतिक संघ ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया, जबकि बीएनआर स्कूल के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। आरपीएफ, स्काउट्स एंड गाइड, सेंट जॉन एम्बुलेंस और एनसीसी की टुकड़ियों ने परेड प्रदर्शन किया।समारोह का विशेष आकर्षण आरपीएफ के खोजी कुत्तों का डॉग शो रहा। अंत में डीआरएम तरुण हुरिया और महिला कल्याण संघ के सदस्यों ने तिरंगे के प्रतीक तीन रंगों के गुब्बारे आकाश में छोड़े। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.