चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 56 चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक एसडीओ श्रृति राजलक्ष्मी ने बैठक की। बैठक में आगामी 22 जुलाई को आयोजित होने वाली बीएलजओ व बीएलओ-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला के सफल आयोजन हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारणी के अनुरूप सभी गतिविधियों को समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में अवगत कराया गया कि 56-चक्रधरपुर (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्र का 100 प्रतिशत वितरण सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। यह भी पढ़ें...