चक्रधरपुर, जून 27 -- चक्रधरपुर। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के 31 हजार बच्चों को रविवार को दो बूंद जिंदगी की पल्स पोलियो अभियान के तहत पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। अनुमंडल अस्पताल परिसर में सभी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दवा कोल्ड बॉक्स में भरने का कार्य किया जा रहा है। वहीं शाम को ग्रामीणों इलाकों के सभी बूथों में दवा पहुंचाया जायेगा।इस संबंध में अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाक्टर अंशुमन शर्मा ने बताया कि 0-5 साल के बच्चों को प्लस पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। रविवार को सभी बूथ तथा 29 और 30 जून को गृह भ्रमण कर दवा पिलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- तीन हजार बूथ पर खिलाई जाएगी पोलियो की दवा इसके लिए चक्रधरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में कुल 269 बूथ बनाया गया है। ...