चक्रधरपुर, नवम्बर 19 -- चक्रधरपुर।झारखंड सरकार के निर्देश से सरकारी व पारा शिक्षकों का टीएनए परीक्षा चक्रधरपुर मारवाड़ी प्लस टू स्कूल प्रखंड के भगवान बिरसा प्लस टू उच्च विद्यालय में आयोजित हुआ। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रंजन पांडे ने निरीक्षण किया। पहली पाली में कल 55 शिक्षकों ने टीएनए का परीक्षा दिया। परीक्षा दो चरणों में सुबह 10 बजे से 12:30 बजे एवं दूसरी पाली की दोपहर 2 बजे से 4:30 तक आयोजित होगी। दूसरी पाली में 130 शिक्षक परीक्षा में शामिल होंगे। मौके पर बीपीओ पवन कुमार सिंह, अनिल प्रजापति समेत अन्य कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.