चक्रधरपुर, जून 23 -- चक्रधरपुर । चक्रधरपुर रेल मंडल मुख्यालय में पिछले तीन चार वर्षो के रिक्त पड़े विभिन्न विभागों के 80 क्वार्टरों के आबंटन के लिए कार्मिक विभाग की ओर से आवेदन आमंत्रित किया गया है। रिक्त क्वार्टरों का आबंटन गैर राजपत्रित कर्मियों के लिए जनरल पुल के आधार पर किया जाएगा। क्वार्टरों के आबंटन के लिए विभाग की ओर से 80 क्वार्टरों की सूची एवं आवेदन फार्म जारी किया गया जिसे रेलवे के द्वारा जारी नियमानुसार भर कर 15 जुलाई 2026 तक कल्याण विभाग में जमा करने को कहा गया है। बतातें चलें की चक्रधरपुर रेलवे क्षेत्र में विभिन्न विभागों का 80 क्वार्टर कई वर्षो से रिक्त है। यह भी पढ़ें- RRB Group D Result : आज डिटेल्स डालने की लास्ट डेट, कहां देख सकेंगे रिजल्ट कुछ क्वार्टर 2015 से खाली पड़े हुए हैं। रिक्त पड़े क्वार्टरों में टाईप-1, टाईप-2 टाईप...