चक्रधरपुर, फरवरी 22 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव को देखते हुए शनिवार की शाम को पुलिस प्रशासन द्वारा मार्च पास्ट निकला गया। मार्च पास्ट चक्रधरपुर थाना परिसर से निकलकर, चेकनाका, भगत सिंह चौक, पवन चौक, राजबाड़ी रोड, दंदासाईं, असलम चौक, भारत भवन होते हुए वापस पवन चौक होते हुए थाना परिसर में संपन्न हुआ। मार्च पास्ट निकलकर प्रशाशन ने लोगो से शांति बनाये रखने की अपील की। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्रुति राजलक्ष्मी, कार्यपालक दंडाधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी कंचन मुखर्जी, अंचल अधिकारी सुरेश कुमार सिंह, चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार समिति काफी संख्या में पुलिस के जवान शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.