चक्रधरपुर में पल्स पोलियो अभियान शुरू, 269 बूथों पर पिलाई गई दवा
चक्रधरपुर, जून 28 -- चक्रधरपुर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में विधायक सुखराम उरांव ने केक काटकर और बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर किया। उन्होंने अभिभावकों से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाने की अपील करते हुए कहा कि पोलियो उन्मूलन में जनसहभागिता जरूरी है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। रविवार को बूथों पर टीकाकरण किया गया, जबकि 29 और 30 जून को स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर छूटे बच्चों को दवा पिलाएंगे। यह भी पढ़ें- आज 31 हजार बच्चों को दी जाएगी दो बूंद जिंदगी की अभियान के लिए चक्रधरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में 269 बूथ बनाए गए हैं। 600 स्वास्थ्यकर्मियों और सात ट्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.