चक्रधरपुर, फरवरी 18 -- चक्रधरपुर के मुनीबाबा धर्मशाला में द्वितीय श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव पर भव्य निशान यात्रा निकाली गई। मंगलवार की सुबह निशान यात्रा पोड़ाहाट स्टेडियम से निकाली गई, जिसमें महिला पुरुष भगवा श्याम ध्वज पकड़े हुए थे। वहीं भगवान खाटू श्याम का रथ आगे आगे चल रहा था। इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह रहा। निशान यात्रा पोड़ाहाट स्टेडियम से निकल कर मुख्य मार्ग एनएच 75 होते हुए आयोजन स्थल मुनी बाबा धर्मशाला पहुंची। धर्मशाला में श्री खाटू श्याम की विधि विधान से पूजा हुई, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। देर शाम भजन कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें फाल्गुन की होली, फाग रास, छप्पन भोग, दिव्य ज्योति एवं अलौकिक श्रृंगार आकर्षण का केंद्र बना। रंग रसिया श्याम मंडल एवं श्याम प्रेमियों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्री श्याम फा...