चक्रधरपुर में जीप ने मारी बाइक में टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर
चक्रधरपुर, जून 6 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के चक्रधरपुर-सोनुवा मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात एक एक तेज अज्ञात जीप( स्कॉर्पियो) ने बाइक( लूना) सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी ।इस हादसे में ओएबन बोदरा(22) की मौत हो गई, जबकि दर्शना बोदरा(22) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना गुरुवार रात 9.30 बजे की है। जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर के कोटुवां पदमपुर के ओएबन बोदरा तथा दर्शना बोदरा बाइक से लौड़िया गांव गए थे। गुरुवार की रात घर पदमपुर वापस लौट रहे थे। मनोज कैरेज के समीप पीछे से एक जीप ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गये। दोनों को अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया जहां ओएबन को मृत घोषित कर दिया। दर्शना की गंभीर स्थिति को देखते हुए एमजीएम रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.