चक्रधरपुर, अप्रैल 22 -- चक्रधरपुर। जनता रेल आंदोलन चक्रधरपुर की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार स्थानीय वन विश्रामगृह को आयोजित की गई, जिसमें आगामी दिनों के रणनिति की रुप रेखा पर चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि अगली बैठक 27 अप्रैल सोमवार को शाम 5 बजे वन विश्रामगार, चक्रधरपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि इसी दिन आंदोलन की समन्वय समिति का गठन किया जाएगा, जो आगे की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगी। इसके साथ ही प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की तिथि पर भी अंतिम निर्णय अगली बैठक में लिया जाएगा।बैठक में बड़ी संख्या में आंदोलन से जुड़े कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जनता रेल आंदोलन को लेकर बैठक आज इस मौके पर राम लाल मुंडा, विजय सिंह सुम्बरुई, संतोष मुंडा, पप्पू प्रसाद, सन्नी खान, अनव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.