जमशेदपुर, दिसम्बर 5 -- जमशेदपुर संवाददाता दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में चल रहे विकास कार्यों के चलते कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। कई महत्वपूर्ण ट्रेनों को रद्द किया जाएगा तो कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट या शॉर्ट-ओरिजिनेट किया जाएगा। एक ट्रेन को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस संबंध में पूरी जानकारी दी है। टाटानगर-इतवारी-टाटानगर, हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया, टाटानगर-राउरकेला-टाटानगर मेमू और हटिया-राउरकेला पैसेंजर, राउरकेला-हटिया पैसेंजर, 20 दिसंबर, 23, 27 और 30 दिसंबर के अलावा 3, 6, 10, 13, 17 और 20 जनवरी 2026 को रद्द रहेगी। इसके अलावा हावड़ा-कांताबांजी/हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस को इन दिनों टाटानगर में, जबकि कांटाबांजी-हावड़ा/टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस को झारसुगुड़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.