जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- चक्रधरपुर मंडल में यात्री ट्रेनों को समय से चलाने के लिए रेल ओवर लाइन बनेगी। पंड्रासाली से राजखरसावां, सीनी और कांड्रा के आसपास रेल ओवर लाइन का सर्वे चल रहा है। इससे डांगुवापोसी समेत अन्य लोडिंग प्वाइंट से चाईबासा होकर आ रही मालगाड़ियों को राजखरसावां स्टेशन या यार्ड की लाइन पर नहीं जाना पड़ेगा। मालगाड़ियां रेल ओवर लाइन के माध्यम से सीधे चांडिल की ओर चली जाएंगी। नई योजना से यात्री ट्रेनों को राजखरसावां जंक्शन के पास सिग्नल के अभाव में रुकना नहीं पड़ेगा। रेलवे को मालगाड़ियों से खनिज ढुलाई में भी सुविधा मिलेगी। जानकारों के अनुसार, चांडिल एवं मुरी खंड में रेल ओवर लाइन का सर्वे कराया गया था। यह रेल ओवर लाइन सिर्फ मालगाड़ियों के लिए बनेगा। इसके बनने से चक्रधरपुर मंडल की ढुलाई क्षमता बढ़ेगी। वर्तमान में राजखरसावां से ब्रांच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.