चक्रधरपुर मंडल में यार्ड व लोडिंग प्वाइंट की सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
जमशेदपुर, जुलाई 29 -- चक्रधरपुर मंडल के सभी यार्ड और लोडिंग-अनलोडिंग प्वाइंट की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से होगी। रेलवे बोर्ड के आदेश पर अभी टाटानगर, आदित्यपुर समेत मंडल में 74 जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का सर्वे हो रहा है। खनिज व रेलवे संपत्ति की सुरक्षा समेत लोडिंग-अनलोडिंग प्वाइंट में असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए यह योजना बनी है। इससे पूरे मंडल में 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगने की उम्मीद है। कैमरे का एक्सेस चक्रधरपुर मंडल रेल पदाधिकारी के पास भी होगा, ताकि वे कभी भी कैमरा के माध्यम लोडिंग अनलोडिंग व असमाजिक तत्वों पर नजर रख सकेंगे। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से अधिकारी मालगाड़ियों की संचालन स्थिति भी देख सकते हैं। चक्रधरपुर रेल मंडल के झारखंड व ओडिशा स्थित हल्दीपोखर, बादामपहाड़, डांगुवापोसी, जुरूली, बृजराजपुर, गुवा, नोवामुंडी व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.