जमशेदपुर, दिसम्बर 5 -- जमशेदपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में नवंबर के अलार्म चेन पुलिंग (एसीपी) मामलों की समीक्षा की गई। इस अवधि में कुल 93 मामले दर्ज हुए। समीक्षा में पाया गया कि इनमें से 87 मामलों में आवश्यक कार्रवाई कर निपटारा किया जा चुका है। वहीं, 58 प्रकरणों में दोष सिद्धि सुनिश्चित की गई है। इस दौरान नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के तहत कुल 46 हजार जुर्माना वसूला गया। मंडल प्रशासन ने कहा कि ट्रेन संचालन की सुरक्षा, अनुशासन और सुचारू यातायात बनाए रखने के लिए एसीपी मामलों पर त्वरित और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.