चक्रधरपुर, जुलाई 24 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं। पिछले कुछ दिनों से चक्रधरपुर होकर चलने वाली अधिकांश ट्रेनों की चाल गड़बड़ा गई है। गुरुवार को चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर चले वाली आधा दर्जन ट्रेनें चक्रधरपुर कई घंटे देर से पहुंची तो कई ट्रेनें घंटों लेट चल रही है। आज हावड़ा-जूनागढ़ इस्पात एक्सप्रेस लगभग 4 घंटे लेट चल रही है। अहमदाबाद-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस आज लगभग साढ़े तीन घंटा देर से चक्रधरपुर पहुंची वहीं मुम्बई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस चक्रधरपुर लगभग 3 घंटे देर पहुंची। टाटा-इतवारी पैसेंजर 3 घंटे देर से चक्रधरपुर पहुंची। रानीकमलापति-संतरागाछी हमसफर सुपर फास्ट एक्सप्रेस 3 घंटा लेट चल रही है। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर रेल मंडल में ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्री परेशान जूनागढ़ हावड़ा इस्पात एक्सप्र...