चक्रधरपुर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा का तबादला
चक्रधरपुर, अगस्त 2 -- चक्रधरपुर। झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने राज्य के विभिन्न सिविल सर्जन, उपाधीक्षक, चिकित्सा पदाधिकारी एवं गैर-शैक्षणिक विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण और पदस्थापन को लेकर अधिसूचना जारी की है। विभाग की स्थापना समिति की अनुशंसा के आधार पर 31 जुलाई को जारी अधिसूचना में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमन शर्मा का भी स्थानांतरण किया गया है। अधिसूचना के अनुसार डॉ. अंशुमन शर्मा को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल से स्थानांतरित कर उपनिदेशक स्वास्थ्य निदेशालय रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे अगले आदेश तक इस नई जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे। डॉ. शर्मा के कार्यकाल में चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए कई पहल की गईं। यह भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.