चक्रधरपुर, दिसम्बर 17 -- चक्रधरपुर।चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को विधायक सुखराम उरांव ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का फीताकटकर एवं नारियल फोड़कर उद्घाटन किया। इस मौके पर विधायक सुखराम उरांव, बीडीओ कांचन मुखर्जी, अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा, प्रखंड प्रमुख ज्योति सीजूई, मुखिया पिंकी जोंको को कर्मियों ने शाल उड़ाकर स्वागत किया। मौके पर विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि चक्रधरपुर में धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलने से प्रखंड के किसानों को काफी फायदा होगा। किसान समय पर धान बेच सकेंगे। धान से मिलने वाली राशि से किसान दूसरे काम कर सकेंगे। सरकार ने धान की कीमत किसानों को इस बार एक मुस्त राशि देगी। जबकि पहले किसानों को दो से तीन किस्त में राशि मिलता था। लेकिन इस बार एक मुस्त में राशि देगी। जिससे किसानों को काफी सहूलियत होगी। मौके पर प्रखंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.