चक्रधरपुर, मार्च 1 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शनिवार को दीदी कैफे खोला गया। यह पहल राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के माध्यम से महिला स्वयं सहायता समूहों के आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रारंभ की गई। कैफे का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य मीना जोंको और प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर जिला परिषद सदस्य मीना जोंको ने कहा कि दीदी कैफे महिला सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इस माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सशक्त कदम बढ़ा सकेंगी। कैफे संचालक शांति देहुरी ने बताया कि खाने के सामान में हाइजेनिक का ध्यान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.