चक्रधरपुर, मई 1 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में 16 मई को सुबह 11 बजे से केसीसी कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी बीटीएम अभय कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि केसीसी कैंप में चक्रधरपुर प्रखंड के सभी बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। उन्होंने प्रखंड के सभी किसानों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचने की अपील की है, ताकि उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...