चक्रधरपुर, अप्रैल 4 -- चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर पुलिस एक बार फिर पशु तस्करी मामले का खुलासा करते हुए 39 गोवंशीय पशुओं को जब्त किया है। वहीं संलिप्त पशु कारोबारियों के उपर मामला दर्ज करते हुए जब्त पशुओं को चाकुलिया गौशाला भेजने की तैयारी की जा रही है।जानकारी के अनुसार गुरुवार रात चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार को गुप्त सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल के कुछ पशु तस्कर चक्रधरपुर के पशु तस्करों के साथ मिल कर बड़े पैमाने में पशु तस्करी कर रहे हैं। बताया जाता है कि वे पशुओं को उलीडीह, चैनपुर, आरुवां, बड़ाबांबो, खरसावां होते हुए पश्चिम बंगाल ले जाने वाले थे। इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने एक टीम बनाकर छापामारी अभियान चलाया। रात करीब 2 बजे उलीडीह गिलुवा पेट्रोल पंप के पास देखा कि तस्कर पशुओं को खदेड़ कर ले जा रहे थे। उसी दौरान पुलिस पहुंच ...