चक्रधरपुर, मई 16 -- चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना पुलिस की मुस्तैदी से नाबालिग सहित सात लड़कियां प्रवासी मजदूर बनने से बाल बाल बच गईं। जानकारी के मुताबिक चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार गुरुवार की रात्रि चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में गस्ती कर रहे थे। इसी दौरान युवतियों के एक झुंड पर उनकी नजर पड़ी। इसके बाद उन्होंने पूछताछ की तो पता चला कि सभी युवतियां जगन्नाथपुर प्रखंड की हैं और काम करने के लिए दूसरे प्रदेश जा रही हैं। थाना प्रभारी ने इन युवतियों के आधार कार्ड की जांच की तो पता चला कि कई लड़कियां नाबालिग हैं। उन्होंने प्रदेश में युवतियों के साथ होने वाले अत्याचार के बारे में जानकारी दी और समझाया। इसके बाद सभी युववियों को एक टाटा मैजिक सवारी गाड़ी में वापस घर भेज दिया। बता दें कि पश्चिमी सिंहभूम, खुंटी और सरायकेला-ख...