चाईबासा, फरवरी 6 -- चाईबासा। चक्रधरपुर नगर पर्षद अध्यक्ष पद के लिए सन्नी उरांव झामुमो समर्थित उम्मीदवार होंगे। यह जानकारी झामुमो के जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने दी। उन्होंने बताया कि झामुमो छात्र मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष उदय माझी और झामुमो के चक्रधरपुर प्रखण्ड अध्यक्ष सन्नी उरांव दोनों ने ही पूर्व में झामुमो जिलाध्यक्ष सोनाराम देवगम को लिखित आवेदन सौंप कर झामुमो समर्थित उम्मीदवार घोषित करने का आग्रह करते हुए पार्टी में अपनी अपनी दावेदारी पेश की थी। इस पर विचार करते हुए झामुमो की प. सिंहभूम जिला समिति ने मामला केन्द्रीय समिति को अग्रसारित किया था। जिला एवं केन्द्रीय स्तर पर अंतिम रूप से विचारोपरांत अंततः पार्टी ने सन्नी उरांव पर अपना मुहर लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.