चक्रधरपुर, दिसम्बर 7 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण(एसआईआर) के मद्देनजर अभियान चलाया जाएगा। 8 दिसंबर से इस अभियान के तहत विभिन्न वार्ड में शिविर लगाये जाएंगे जहां मतदाता सूची का वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मिलान कराया जाएगा। इस अभियान में चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या के 190 से 236 तक के मतदाताओं को शामिल किया जाएगा। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि 13 दिसंबर तक विभिन्न बूथों में लगाये जाने वाले शिविर के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। शिविर में सभी लोगों को सहयोग की अपील की गई है ताकि ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं की सूची का मिलान का कार्य सुचारू रूप से संपादित हो सके। इसके लिए सभी बीएलओ, बीएलओ पर्यवेक्षक, सभी वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.