चक्रधरपुर थाना में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन
चक्रधरपुर, जून 22 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर थाना परिसर में सोमवार को जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डा. सैयद मुस्तफा हाशमी तथ डालसा सचिव रवि चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित थे। जनसुनवाई कार्यक्रम में चक्रधरपुर, टोकलो तथा टेबो थाना क्षेत्र से ग्रामीण पहुंचे थे। जहां लोगों ने जनसुनवाई कार्यक्रम में अपनी समस्याओं को रखा। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने ग्रामीणों को नशापान से दूर रहने, अफीम की खेती शून्य करने, किसी तरह की अपराध होने पर तुरंत 112 पर कॉल करने, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने समेत विभिन्न मुद्दों पर लोगों को जागरूक किया। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर थाना में जनसुनवाई आज मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.