चक्रधरपुर, मार्च 11 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के इंदकाटा गांव गए एक युवक की ग्रामीणों ने बच्चा चोर के संदेह में पिटाई कर दी। पीड़ित युवक सोमवार शाम अपने लापता भाई की तलाश में इंदकाटा गया था। घटना का खुलासा तब हुआ, जब ग्रामीणों ने पिटाई का वीडियो वायरल कर दिया।इधर, घटना को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान ने एसपी, डीसी समेत वरीय अधिकारियों से शिकायत कर जांच की मांग की है। उन्होंने ग्रामीण इलाके में बच्चा चोरी की अफवाह पर निर्दोष की पिटाई पर अंकुश लगाने को कहा है।बताया जाता है कि चक्रधरपुर के कोलसाई अंसारी टोला निवासी बसीम उर्फ गुड्डू करीब डेड़ साल पहले लापता हुए भाई बिट्टू की तलाश में इंदकाटा गया था। गांव पहुंचने पर थके-हारे गुड्डू ने प्यास लगने पर एक बच्चे से पानी की मांग कर दी। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर...