चक्रधरपुर टाटा मेमू को आदित्यपुर में रोकने से भड़के यात्री
जमशेदपुर, मई 10 -- जमशेदपुर। मालगाड़ी के लिए चक्रधरपुर टाटा मेमू ट्रेन को आदित्यपुर स्टेशन पर रोकने से यात्री भड़के उठे और लोको पायलट के पास जाकर विरोध जताया। यात्रियों के अनुसार दो मालगाड़ियों को पर करने के बाद रेलवे ने चक्रधरपुर टाटानगर मेमू ट्रेन को आदित्यपुर से रवाना किया है। चक्रधरपुर रेल मंडल में मेमू ट्रेनों के साथ हमेशा सौतेला व्यवहार किया जाता है। इससे हटिया, चक्रधरपुर, राउरकेला, बड़बिल, आसनसोल, गुवा, बरकाकाना एवं अन्य मार्ग की मेमू ट्रेन लेट से टाटानगर या आदित्यपुर स्टेशन पहुंचती है। जिससे रोज सैकड़ो मजदूर और छात्रों के साथ आम यात्रियों को परेशानी होती है लेकिन रेलवे सैकड़ो लोगों की परेशानी को नजर अंदाज कर मालगाड़ियों को सरपट दौड़ाता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.