चक्रधरपुर, अप्रैल 15 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर गुरुद्वारा में मंगलवार को वैशाखी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा में चल रहे 48 घंटे का अखंड पाठ का समापन हुआ। अखंड पाठ के समापन के बाद भजन कीर्तन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और गुरुवाणी का पाठ किया। जिसमें सेवा और सामुदायिक एकता का संदेश दिया गया। वैशाखी के साथ सिखों का नया साल भी शुरू होता है। भारत की विविधता में एकता यहां के त्योहारों में दिखता है। वैशाखी का यह पर्व सिख समुदाय के लिए खालसा पंथ की स्थापना का प्रतीक है। इस अवसर पर दोपहर में गुरुद्वारा परिसर में लंगर का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- बैशाखी पर्व पर सेक्टर-2 गुरुद्वारा में सजा दीवान, अटूट लंगर का आयोजन काफी संख्या में लोग पहुंच कर लंगर का आनंद उठाया। मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के जसपाल सिंह, अजीत सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.