रांची, जनवरी 4 -- नामकुम, संवाददाता। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती के मौके पर आयोजित दो दिनी फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सेवन स्टार जमशेदपुर और चक्रधरपुर एफसी के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें कड़ा संघर्ष करने के बावजूद एक भी गोल नहीं कर पाईं। अंततः मैच का फैसला पेनॉल्टी शूटआउट के जरिए हुआ, इसमें सेवन स्टार जमशेदपुर ने दो गोल की बढ़त हासिल कर खिताबी जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें शामिल हुईं। मौके पर एजी ऑफिस से विपिन उरांव, मुखिया पुष्पा तिर्की, रितेश उरांव, अनिरुद्ध पांडेय, महादेव मुंडा, राजेश टोप्पो, गोविन्द उरांव, विक्रम उरांव, तिरू महतो, जगरनाथ टोप्पो, अनिता टोप्पो और सुशीला उरांव सहित खेल समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.