जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- जमशेदपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण चक्रधरपुर को सोशल मीडिया पर लेट डिविजन की संज्ञा देने पर रेलवे मेंस कांग्रेस ने नाराजगी जताया है। दक्षिण पूर्व जोन रेलवे मेंस कांग्रेस के मेंस कांग्रेस के महासचिव एवं एनएफआईआर के सहायक महामंत्री एसआर मिश्रा ने बताया कि, यात्रियों को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल में रेलवे ट्रैक को हाई स्पीड कॉरिडोर में परिवर्तित करने, ओवरहेड ट्रैक्शन में आवश्यक संशोधन तथा उन्नत सिग्नलिंग तकनीक को लागू करने के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे वर्तमान में ट्रेनों के संचालन पर समय का प्रभाव पड़ रहा है लेकिन आने वाले चंद महीनों बाद चक्रधरपुर मंडल में सुरक्षित और समयबद्ध ट्रेन परिचालन का एक नया रिकार्ड बनेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...