चक्रधरपुर के स्टोरीटेलर कोलकाता में करेंगे कार्यक्रम का मंचन
चक्रधरपुर, मई 15 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के विख्यात स्टोरीटेलर, रंगमंच और टीवी अभिनेता दिनकर शर्मा आगामी 16 मई को कोलकाता के पाटुली स्ट्रीट लाइब्रेरी एवं गरिया सुचोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। पाटुली स्ट्रीट लाइब्रेरी कोलकाता के नंदन भट्टाचार्य ने दिनकर शर्मा को इस प्रस्तुति के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया है। दिनकर शर्मा ने कहा कि कोलकाता में वे मुख्य रूप से दो प्रसिद्ध कहानियों को श्रोताओं के सामने जीवंत करेंगे। पहली कहानी मुंशी प्रेमचंद की बड़े भाई साहब है, जो संस्मरणात्मक शैली में रिश्तों के मनोविज्ञान और आदर-सम्मान को दर्शाती है। दूसरी कहानी कारेल चापेक की टिकटों का संग्रह है, जो बचपन के जुनून, एक गहरे संदेह के कारण आए बदलाव और अंतत: जीवन की एक नई शुरुआत की मार्मिक गाथा है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.