चक्रधरपुर के मुक्तिनाथ धाम से जल लेकर हजारों कांवरिया महादेवशाल के लिए रवाना
चक्रधरपुर, अगस्त 16 -- चक्रधरपुर। सावन के पावन अवसर पर रविवार को चक्रधरपुर स्थित मुक्तिनाथ धाम से हजारों की संख्या में कांवरिया पवित्र जल लेकर महादेवशाल गोईलकेरा के लिए रवाना हुए। भगवान भोलेनाथ के जयकारों के बीच कांवरियों का जत्था अपने गंतव्य की ओर बढ़ा।सुबह से ही मुक्तिनाथ धाम परिसर में कांवरियों की भीड़ जुटने लगी थी। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर जल उठाया और कांवर लेकर महादेवशाल के लिए प्रस्थान किया। चक्रधरपुर - सोनुवा के पूरे मार्ग में 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयकारे गूंजते रहे। कांवरियों के अनुसार, वे पैदल यात्रा कर महादेवशाल पहुंचेंगे और सोमवार की सुबह भगवान भोलेनाथ का पवित्र जल से जलाभिषेक करेंगे। इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।कांवरियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रास्ते में सुरक्षा, पेयजल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.