चक्रधरपुर, मार्च 1 -- बंदगांव, संवाददाता। पश्चिम सिंहभूम के बंदगांव में टेंपो और कार की टक्कर में दो महिला की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गये। रांची-चाईबासा एनएच 75 ई पर टोकाद मैदान के पास हुई इस घटना में शामिल लोग खूंटी जिले की मुरहू पंचायत के रोड़ो के निवासी हैं। घायलों में पांच को बंदगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और तीन को खूंटी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शनिवार सुबह नौ बजे की है। ,जानकारी के मुताबिक, रोड़ो गांव के नौ लोग एक टेंपो पर सवार होकर बंदगांव क्षेत्र के इंजिया गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आये थे। विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सभी शनिवार सुबह अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान टोकाद मैदान के पास एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला कुदन पूर्ति (50) की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.