चक्रधरपुर, मार्च 12 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर के बंगलाटांड इलाके में मो. इरशाद के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल मो. इरशाद की शिकायत पर चक्रधरपुर थाना में पांच युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। बताया जाता है कि यह घटना बीती रात 11 मार्च को लगभग रात 8 बजे की है। किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद पांच युवकों ने मिलकर मो. इरशाद के साथ मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल मो. इरशाद को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.