चक्रधरपुर के पांच पेट्रोल पम्प में तीन पर लगा नो स्टॉक का बोर्ड
चक्रधरपुर, मई 13 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में पेट्रोल और डीजल को लेकर बुधवार सुबह अफरा तफरी मच गई, शहर के पांच पेट्रोल पम्प में तीन पेट्रोल पम्प में नो स्टॉक का बोर्ड लग गया और वाहन चालक पेट्रोल और डीजल लेने के लिए पहुंचे ग्राहक लौटने लगे। वहीं पोटका स्थित देवी पेट्रोल पम्प और रामचन्द्रपुर स्थित पेट्रोल पम्प में पेट्रोल मिल रहा था। जहां लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। वहीं शहर के बीचो बीच स्थित भगत सिंह चौक स्थित दोनों पेट्रोल पम्प में नो स्टॉक का बोर्ड लगने से लोगों में परेशानी बढ़ गई। इसके आलावा पोटका स्थित एक पेट्रोल पम्प में नो स्टॉक का बोर्ड लगा हुआ था। यह भी पढ़ें- पेट्रोल की किल्लत शुरू, बाइक और स्कूटी में आज मिल रहा सिर्फ 200 का तेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.