चक्रधरपुर, अप्रैल 20 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड क्षेत्र के धातकीडीह (चेलाबेड़ा) गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर से एक जोड़ी बैलों की चोरी कर ली। घटना के बाद इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, धातकीडीह निवासी किसान दीनानाथ महतो के घर से चोरों ने रात के अंधेरे में एक जोड़ी बड़े बैल चुरा लिए। चोरी गए बैलों की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। बताया जाता है कि किसान ने बैलों को घर के पास बांध रखा था। देर रात अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाकर बैलों को खोलकर ले गए। सुबह जब परिजनों की नजर पड़ी तो बैल गायब थे। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी गई। ग्रामीणों ने बताया कि हाल के दिनों में क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। किसानों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई...