चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया खड़गपुर रवाना
चक्रधरपुर, जुलाई 15 -- चक्रधरपुर । चक्रधरपुर के डीआरएम तरुण हुरिया बुधवार को लाईट गूड्स वाहन से खड़गपुर रवाना हुए। आज वे चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन से सुबह साढ़े सात बजे खड़गपुर के लिए रवाना हो गए। सूत्रोंके अनुसार डीआरएम हुरिया खड़गपुर में आयोजित होने वाले अधिकारियों की एक बैठक में शामिल होंगे। खड़गपुर, चक्रधरपुर और आद्रा रेल मंडल में विकास कार्य को लेकर चल रहे संयुक्त रोलिंग ब्ल्ॉाक का जायजा लेंगे। बताया जाता है कि चक्र धरपुर से केवल डीआरएम हुरिया ही खड़गपुर गए हैं। इस दौरान वे खड़गपुर में कई महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे। दक्षिण पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडलों में चल रहे विकास सबंधी योजनाओं पर चर्चा करेंगे। बताया जाता है कि डीआरएम का यह एक दिवसीय दौरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.