जमशेदपुर, नवम्बर 20 -- जलपथ प्रमंडल संख्या-1, चक्रधरपुर के चार इंजीनियर और एक लेखापाल से 97,886 रुपये की वसूली होगी। इन पांचों पर एडवांस लेकर समायोजित नहीं कराने का आरोप है। राशि की वसूली के लिए जलपथ प्रमंडल संख्या-1, के कार्यपालक अभियंता ने इन पांचों को नोटिस जारी किया है। इन पांचों को 30 दिन के अंदर असमायोजित राशि जमा करने का निर्देश दिया गया है। दरअसल कार्यपालक अभियंता ने इस संबंध में सार्वजनिक सूचना समाचार पत्रों में विज्ञापन के रूप में प्रकाशित कराया है। यांत्रिक के सहायक अभियंता कालीचरण पर 66,429, सहायक अभियंता राजकेश्वर राम पर 8,253 रुपये, सहायक अभियंता ज्योतिन्द्र कुमार पर 251 रुपये, कनीय अभियंता नरेन्द्र कुमार सिंह पर 8,950 और लेखापाल प्रभाष चंद्र दुबे 14 हजार रुपये अग्रिम लेने का आरोप है। यह राशि रोकड़ बही में उनके नाम के सामने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.