चक्रधरपुर, मार्च 19 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के गुदड़ी बाजार में गुरुवार को चैती नवरात्र के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 24 प्रहर अखंड हरि संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। इसका शुभारम्भ पुजारी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना कर किया गया। वहीं सुबह से लेकर देर रात तक लोग पहुंचकर अखंड हरि संकीर्तन का आनंद उठाते हैं। यह अखंड हरि संकीर्तन गुदड़ी बाजार समिति की ओर से आयोजित होता है। शहर की सुख समृद्धि को लेकर 1965 से अखंड हरि संकीर्तन का शुभारंभ हुआ है। जहां पर पश्चिम बंगाल, तथा चक्रधरपुर की कीर्तन मंडली द्वारा हरि नाम जाप किए जा रहा हैं। वहीं हरि संकीर्तन को सफल आयोजन में समिति का सहयोग रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.